Jalore जालोर । जल संसाधन उपखण्ड के अन्तर्गत बांकली बांध के जल प्रवाहित करने के लिए रबी फसल वर्ष 2025-26 की अवधि में जल वितरण समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर, गुरूवार को बांकली बांध स्थल पर दोपहर 3 बजे आयोजित की जायेगी। यह जानकारी जल संसाधन जालोर के अधिशासी अभियंता विजेश कुमार बालेसा ने दी।