Jalore: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

Update: 2025-02-19 12:08 GMT
Jalore जालोर । जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की 32वीं बैठक जिला कलक्टर प्रदीप के गावंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने ओटीएमपी एवं नर्मदा पेयजल परियोजना के प्रोजेक्ट की समीक्षा कर नर्मदा परियोंजना के अधीक्षण अभियंता लिच्छूराम चैधरी को निर्देश देते हुए कहा कि जन प्रोजेक्ट्स में वित्तीय कारणो से प्रगति न्यून है तथा जहॉ संवेदकों से सिविल कार्य पूर्ण किया जाकर नल कनेक्शन जोडे़ जा सकते हैं, उन गांवों में जल्द कार्य पूर्ण करने के साथ ही टूटी हुई सडकों की मरम्मत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने थर्ड पार्टी इंस्पकेशन एजेन्सी की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने की बात कही। उन्होंने विद्यालयों एवं आंनवाड़ी केन्द्रों के नजदीकतम जहा वर्तमान पाईपलाईन जा रही हैं उससे पाईप जोड़ कर इन संस्थानों को शीघ्र पेयजल से लाभांवित करने के निर्देश प्रदान किए।
बैठक में जिला कलक्टर द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पेयजल टैंकर व कंटीजेन्सी प्लान के अनुमोदन की जानकारी मांगने पर रेगूलर खण्ड जालोर श्याम बिहारी बैरवा ने बताया कि जालोर के टेंडर खोल दिये गये है जिनका कार्य प्रस्तावित है तथा अधिशाषी अभियंता रेगूलर खण्ड भीनमाल के हेमंत कुमार वैष्णव ने बताया कि निविदा अांमत्रित की जा चुकी है जिन्हें आगामी दिनों में खोली जाकर कार्य प्रस्तावित किया जा सकेगा। पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता द्वारा पेजयल के वितरण में आ रही विधुत सप्लाई में हाईवोल्टेज को सही कराने का आग्रह किया जिस पर जिला कलक्टर ने डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता एवं त.स. एनएल सुथार को उम्मेदाबाद तथा तैतरोल व स्टोरेज व पम्पहाउस पर विघुत सप्लाई नियमित करने तथा वोल्टेज आगामी दस दिवस में सुधार करने के लिए निर्देशित किया।
नर्मदा परियोजना के अधीक्षण अभियंता द्वारा बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में ईआर प्रोजेक्ट में प्रस्तावित 145 उच्च जलाशय में से 41 का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 69 का कार्य प्रगतिरत है। एफआर प्रोजेक्ट में प्रस्तावित 108 उच्च जलाशय में से 18 का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 48 का कार्य प्रगतिरत है।
बैठक में पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता, वृत जालोर संजय शर्मा ने पूर्व बैठक की पालना रिपोर्ट की जानकारी देते हुए जल जीवन मिशन की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी में प्रस्तुत कर बताया कि जिलें में नर्मदा परियोजना के डीआर, ईआर, एफआर, सीलूजैसला भाटकी तथा ओटीएमपी योजनाओं के अंतर्गत जिलें के 793 गांवो के घरो में कुल 3,17,283 नल कनेक्शन दिये जाने प्रस्तावित है इसमें वृहद परियोजना अंतर्गत 3,03,982 लक्ष्य की तुलना में 1,30,708 तथा ओटीएमपी योजनाओं अंतर्गत 13,301 लक्ष्य की तुलना में 11,890 तक नल कनेक्शन जोडे जा चुके है। उन्होंने गांवों में पेयजल वितरण के लिए ओएण्डएम पॉलिसी पर चर्चा कर जानकारी दी।
बैठक में अधिशाषी अभियंता मोनेटरिंग वृत जालोर राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता परियेजना खण्ड जालोर धर्मचंद सेनी, अधिशाषी अभियंता परियोजना खण्ड भीनमाल बलवीर सैनी, अधिशाषी अभियंता एवं त.स. परियोजना दिलीप गोपलानी, सहायक अभियंता परियोजना से जितेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, कृषि विभाग से विष्णु कुमार, आईसीडीएस से रामजीवन विश्नोई, भूजल विभाग से गणपतलाल, वन विभाग से भंवरसिंह, शिक्षा विभाग से नवीश माथुर, जिला सलाहकार डीएसयू दीपक कुमार, पीएचईडी लेब से मोतीलाल, आईएसए से कैलाश शर्मा तथा पीएचईडी परियोजना के संवेदक तथा टीपीआई कार्मिक उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News