Jalore: जिला स्तर पर आधार समिति की बैठक संपन्न, निरीक्षण को लेकर सख्त निर्देश

Update: 2025-06-23 13:00 GMT
Jalore जालोर । जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति, जालोर की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी रजिस्ट्रार के अधीन कार्यरत आधार केन्द्रों पर आधार नामांकन/अद्यतन के लिए ऑवरचार्जिंग, निर्धारित स्थान पर कार्य नहीं करनें, यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन/अनियमितताओं की निरन्तर मॉनिटरिंग करने एवं अपने नामांकन केंद्रों (एईके) के कम से कम 5 प्रतिशत आधार केंद्र का मासिक नियमित निरीक्षण करने के निर्देश प्रदान किये गये।
उन्होनें जिले में बाल आधार नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग शिविरों का प्लान तैयार कर अधीक्षक, डाकघर से समन्वय स्थापित कर सीईएलसी के माध्यम आधार नामांकन करवाने एवं महिला एवं बाल विकास विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं शिक्षा विभाग के माध्यम से जिले के 5 से 15 और 15 से ऊपर के आयु के बच्चों लिए लम्बित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने एवं बाल नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष नामांकन अभियान चलाने के निर्देश प्रदान किये गये।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिले के बिना पहचान वाले ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र धारकों की सूची तैयार कर जिले में यूआईडीएआई रजिस्ट्रार के माध्यम से शिविर आयोजित कर बिना पहचान वाले ट्रांसजेंडर के आधार बनाने के लिए निर्देश प्रदान किये गये।
जिन व्यक्तियों के आधार बने हुए 10 वर्ष या उससे अधिक हो गए हैं ओर जिन्होंने उसके बाद आज तक आधार में पहचान (POI) व पते (POA) का अद्यतन नहीं करवाया है, उन्हें अद्यतन करवाने बाबत् विभिन्न IEC यथा अखबार, सोशल मीडिया, विडियो इत्यादि के माध्यम से जागरूक करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। जिले के डाकघरों में अक्रियाशील आधार सेन्टरों को पुनः शुरू करवाने के निर्देश प्रदान किये गये।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग को नये आधार केन्द्र खोलने हेतु स्थान चिन्हित कर नवीन विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश प्रदान किये गये।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा, शिक्षा विभाग के गंगा कलावंत, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के भगवानाराम चौधरी, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मैनेजर किशन गहलोत, डाकघर से रवि सबल, लीड बैंक प्रबन्धक रमेश कुमार उपस्थित रहे और यूआईडीएआई के प्रोजेक्ट प्रबन्धक आशुतोष कुमार बैठक में ऑनलाईन उपस्थित हुए।
Tags:    

Similar News