Jalore : जिले में 3 नवीन राजस्व ग्राम घोषित

Update: 2025-02-25 14:00 GMT
Jalore जालोर  । राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर बागोड़ा तहसील के मूल राजस्व ग्राम भालनी में से श्री विष्णु नगर व जगरूप की ढाणी तथा चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम वीरावा में से साऊ धोरा को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया हैं।
जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 (1956 का अधिनियम 15) की धारा 16 में निहित प्रावधानों के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नवीन राजस्व ग्राम श्री विष्णु नगर का क्षेत्रफल 347.14 हैक्टेयर, जगरूप की ढाणी का क्षेत्रफल 300.76 हैक्टेयर एवं साऊ धोरा का क्षेत्रफल 425.537 हैक्टेयर रहेगा।
Tags:    

Similar News