Jaisalmer जैसलमेर: राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोकरण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक की तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और उसके बाद पुलिस थाने पर हुए हंगामे एवं पथराव के मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने सोमवार को बताया कि 22 जून को पोकरण के विधायक कार्यालय से शिकायत दर्ज कराई गयी कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में विधायक पोकरण की योग क्रियाओं की तस्वीरों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र भाषा में गलत टिप्पणी कीं। जिससे अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। इन टिप्पणियों में रफीक खां मेहर वगैरह का नाम सामने आया।
Tags: