Jaipur जयपुर । राज्य सरकार ने आदेश जारी कर हरियाणा राज्य की सीमा से लगते हुए राजस्थान राज्य के सीमावर्ती जिलों में मतदान के 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक 'सूखा दिवस' घोषित किया है।
वित्त(आबकारी) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा राज्य में विधानसभा आम चुनाव, 2024 करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सम्बन्ध में हरियाणा राज्य की सीमा से लगते हुए राजस्थान राज्य के सीमावर्ती जिलों के 3 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में 29 सितम्बर सायंकाल से 1 अक्टूबर सांयकाल तक, मतदान दिवस 04 अक्टूबर को एवं पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान के दिन 'सूखा दिवस' घोषित किया गया है।
Tags: