Jaipur: संस्कृत शिक्षा प्राध्यापक चयनितों के दस्तावेजों का सत्यापन 9 से 11 जून 2025 तक

चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं सत्यापन 9 जून से 11 जून 2025 तक

Update: 2025-06-06 10:29 GMT

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 में विचारित सू‌ची में चयनित अभ्यर्थियों को संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए दिनांक 9 जून 2025 से 11जून 2025 तक राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, गांधी सर्किल के पास, महात्मा गांधी रोड़, गांधीनगर, जयपुर में आमंत्रित किया गया है।

आयुक्त, संस्कृत शिक्षा विभाग प्रियंका जोधावत ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम एवं अन्य संबंधित दस्तावेज व प्रारूपों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट (https://education.rajasthan.gov.in./sanskrit/#/home/dptHome) पर देखी जा सकती है।

Tags:    

Similar News