Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री मेघ श्याम सिंह ने विधानसभा में शिष्टाचार मुलाकात की। श्री सिंह ने अध्यक्ष श्री देवनानी को पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्री देवनानी को श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के बारे में जानकारी भी दी।