Jaipur: यूडीएच मंत्री ने रोडवेज बसों की परिचालन यात्रा का शुभारंभ किया

Update: 2025-10-09 12:55 GMT
Jaipur जयपुर । सीकर जिले के श्रीमाधोपुर शहर के केन्द्रीय बस स्टैंड पर बुधवार को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा ने 5 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान यूडीएच राज्य मंत्री श्री खर्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुविधा के लिए परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान कुल 5 नई बसों को श्रीमाधोपुर आगार से विभिन्न रूटों पर रवाना किया गया। इनमें से 2 बसें रामदेवरा, 2 बसें उदयपुर और 1 बस जयपुर-झुंझुनूं के लिए चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि नई बसों के संचालन से यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार नए रूट शुरू कर रही है ताकि लोगों को समय पर और सुलभ परिवहन सेवा मिल सके।
इस अवसर पर विभाग के कार्यकारी निदेशक चांदमल, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News