Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष सुबह 8:15 बजे विधानसभा में झण्डारोहण करेंगे

Update: 2024-08-14 13:25 GMT
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रातः 8:15 बजे विधानसभा में झण्डारोहण करेंगे। वे सलामी गारद का निरीक्षण भी करेंगे। इस अवसर पर मौजूद विधायकगण, पूर्व विधायकगण, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को श्री देवनानी मिठाई भी वितरित करेंगे। श्री देवनानी प्रातः 8:45 बजे जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर स्वतंन्त्रता सेनानियों
को नमन करेंगे।
इससे पूर्व श्री देवनानी सिविल लाईन स्थित अपने राजकीय आवास पर प्रातः 7:30 बजे झण्डारोहण करेंगे।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने 78वें स्वतन्त्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री देवनानी ने देश को आजादी दिलाने वाले सभी स्वतन्त्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा है कि गर्व और समर्पण के साथ राष्ट्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करके स्वतन्त्रता सेनानियों के सपनों को साकार करें।
श्री देवनानी ने कहा कि अतीत के गौरव से राष्ट्र के भविष्य को गढ़े। स्वतन्त्रता सेनानियों की जीवनियों को पढ़े। उनकी जीवनियां केवल ऐतिहासिक वृतान्त ही नहीं है बल्कि वे साहस, सत्यनिष्ठा और एकता की शक्ति के पाठ हैं। बलिदान की कहानियों को युवाओं को सुनाना भी राष्ट्र भक्ति का कार्य है।
श्री देवनानी ने कहा है कि राष्ट्र प्रथम है। हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व निभाने हैं। ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करने हैं, जो स्वतन्त्रता के वास्तविक मूल्यों और राष्ट्र की एकता को बनाये रखने की भावना को समझ सकें। उन्होंने कहा कि घर-घर में आजादी की कहानियों को गुंजायमान करके सशक्त हिन्दुस्तान का निर्माण करने में प्रत्येक भारतीय सक्रिय भागीदारी निभायें।
श्री देवनानी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप देश के चारो ओर की सामयिक स्थितियों के दृष्टिगत हम सभी को राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेना होगा।
Tags:    

Similar News

-->