Jaipur: भारतीय सेना भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026

Update: 2026-03-01 16:34 GMT

जयपुर: भारतीय सेना में शामिल होने के लिए पंजीकरण विंडो 01 अप्रैल 2026 तक खुली है। भारतीय सेना में जेसीओ/ ओआर रैंक के लिए धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी, हवालदार शिक्षा, सिपाही फार्मा, सैनिक तकनीकी (नर्सिंग अस्सिस्टेंट / नर्सिंग अस्सिस्टेंट वेटनरी), अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवर ट्रेडसमैन (10वी पास), अग्निवर ट्रेडसमैन (8वी पास) और अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) की श्रेणियों के लिए अधिसूचना जारी किया है।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार राजस्थान राज्य के रहने वाले उम्मेदवार 01 अप्रैल 2026 तक ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से वांछित श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए, उम्मीदवारों से अनुरोध है की वे अपने सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें, जिनके संपर्क विवरण और पते भारतीय सेना के वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Tags:    

Similar News