Jaipur: कार्यकारिणी की घोषणा के 53 मिनट बाद ही उसे वापस ले लिया गया

Update: 2024-09-23 06:49 GMT

जयपुर: प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कार्यकारिणी रविवार को करीब 14 महीने बाद घोषित हुई। लेकिन, कार्यकारिणी की घोषणा के 53 मिनट बाद ही उसे वापस ले लिया गया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने अपनी कार्यकारिणी और कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा की थी।

बीजेपी मीडिया सेल की ओर से शाम 7 बजे अधिसूचना जारी की गई. करीब 53 मिनट बाद मीडिया सेल ने सूची हटा दी और लिखा कि युवा मोर्चा की सूची त्रुटिवश जारी हो गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से रोक दिया गया है। जल्द ही नई सूची जारी की जाएगी. दरअसल, सूची जारी होने के बाद ही इसका विरोध शुरू हो गया था। विवाद बढ़ने पर प्रदेश भाजपा संगठन ने घोषणा वापस ले ली।

सूची सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया: प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की सूची जारी होते ही इस पर विरोध शुरू हो गया। कई युवा नेताओं को जगह नहीं मिली तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया. वहीं जिन लोगों को जगह मिली है उनका कहना है कि उन्हें उनके कद के अनुरूप पद नहीं दिया गया. आरोप यह भी लग रहे हैं कि युवा मोर्चा कार्यकारिणी में कई ऐसे नेताओं को शामिल किया गया है, जो कभी मोर्चे और पार्टी में सक्रिय नहीं रहे. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी के प्रति अपना विरोध भी जताया.

Tags:    

Similar News

-->