जयपुर: कालवाड में एक युवक का शव बुरी हालत में मिला, पुलिस कर रही हैं जांच
राजस्थान न्यूज़ अपडेट: कालवाड थाना इलाके में रविवार सुबह एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले। मृतक की कार शव से आधा किलोमीटर दूर बिजली के पोल से टकराई मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया हैं, जहां परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया करवा कर उनके हवाले कर दिया गया।
थानाधिकारी पन्ना लाल ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार सैनी (34) पुत्र प्रभाती सैनी अलवर के बानसूर का रहने वाला था, जो मोबाइल कंपनी में ड्राइवर था। कंपनी की ओर से जयपुर में क्रिकेट मैच चल रहे हैं, जहां वह शनिवार सुबह कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जयपुर आया था। कर्मचारियों को छोड़कर कार लेकर ड्राइवर कृष्ण कुमार निकल गया। वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बेटे से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। मोबाइल ऐप्लिकेशन के आधार पर लोकेशन ट्रेस करते हुए परिजन ढूंढने निकले। तलाशते हुए रविवार सुबह हाथोज स्थित नारायण सिटी पानी की टंकी पहुंचे। पानी की टंकी के नीचे बेटे कृष्ण कुमार सैनी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। बेटे की लाश मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस की माने तो मृतक के सिर में गहरी चोट लगी मिली है। घटनास्थल पर खून पड़ा मिला है। करीब आधा किलोमीटर दूर उसकी कार एक बिजली पोल से टकराई हुई मिली है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हत्या हुई या आत्महत्या पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। इसके साथ पुलिस उसकी लोकेशन और मोबाइल पर आए नंबरों को भी देख रही है, ताकि मौत की वजह सामने आ सके। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया।