Jaipur: वन राज्यमंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना

Update: 2025-07-06 06:29 GMT
Jaipur जयपुर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अलवर में अपने निवास पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण करे निर्देश दिये।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने जनसुनवाई में आए विद्युत, पेयजल, सड़क, पुलिस आदि की परिवेदनाएं लेकर आए फरियादियों की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि फरियादियों की समस्याओं का निराकरण होने पर उन्हें सूचित कर उनके संतुष्टि स्तर में वृद्धि करें। उन्होंने निर्देश दिये कि आमजन को मूलभूत समस्याओं की प्राथमिकता से सुनवाई करें। इस कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने आमजन से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का जागरूक रहकर लाभ उठाने एवं एक पेड मां के नाम अभियान व हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण करने का आह्वान किया।
Tags:    

Similar News