Jaipur : नाथद्वारा में संतों का सम्मान, मंत्री चौधरी ने निभाई परंपरा

Update: 2025-07-11 10:57 GMT
Jaipur जयपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजसमन्द जिला सहित राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर संतों का सम्मान एवं आदर-सत्कार किया गया ।
राजसमन्द जिले के नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के मंदिर में जलदाय मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने मंगला दर्शन के पश्चात श्रीकृष्ण भण्डार के श्री सुधाकर उपाध्याय को दक्षिणा, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मंदिर मण्डल सीईओ एवं नाथद्वारा उपखण्ड अधिकारी श्रीमती रक्षा पारीक मौजूद रहीं। इसी तरह मुंबई में महाराज श्री राकेश बावा को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने का संदेश भेजा गया।
नाथद्वारा उपखण्ड अधिकारी श्रीमती रक्षा पारीक एवं समाजसेवी श्री मदन सिंह राठौड़ द्वारा खमनोर के बड़ा भाणुजा स्थित आयतों की धुणी पहुंचकर श्री संतोषनाथजी महाराज को दक्षिणा, श्रीफल, मिठाई एवं मुख्यमंत्री का संदेश भेंट किया गया।
Tags:    

Similar News