Jaipur: महाकुंभ के अवसर पर आरएसआरटीसी द्वारा यात्रा सुविधाओं की व्यवस्था

Update: 2025-02-17 13:53 GMT
Jaipur जयपुर । प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ के अवसर पर राज्य की जनता को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सुपर लग्जरी, डीलक्स, ए.सी. स्लीपर, नॉन ए.सी.स्लीपर, ए.सी 2x2, एवं ब्लू लाईन के माध्य्म से यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है।
ये बसें जयपुर, शाहपुरा, कोटपुतली, बारां, अजमेर, मत्सयनगर, सीकर, हिण्डौन/करोली, धौलपुर, डीडवाना, अलवर, भरतपुर एवं लोहागढ़ आगार द्वारा संचालित की जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि फरवरी माह में संचालित इन सेवाओं से 4.76 लाख कि.मी.यात्रा संचालित कर 239.03 लाख रूपये का राजस्व अर्जित किया गया। उक्त सेवाओं से 31 हजार 600 यात्रियों को यात्री सुविधा प्रदान की गयी। इन सेवाओं का लाभ लेने वाले यात्रियों ने निगम की कार्यव्यवस्था की प्रशंसा भी की है।
Tags:    

Similar News