Jaipur: मंत्री रावत के पिता के देहावसान पर जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के पिता स्व. श्री सूरज सिंह रावत के देहावसान पर सोमवार को अजमेर में उनके पैतृक निवास ग्राम मुहामी में नियमित श्रद्धांजलि बैठक में केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कृषि मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा, राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा, राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी, पंचायती राज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में विधायकगण सहित हजारों की संख्या में गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।