Jaipur जयपुर । गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि वर्तमान में जिला चित्तौ डगढ के उपखण्ड् निम्बारहेडा में महिला पुलिस थाना खोलने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
गृह राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाना जिला स्तर पर खोला जाता है।
इससे पहले विधायक श्री श्रीचन्द कृपलानी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जिला चित्तौ्डगढ़ में महिला पुलिस थाना सृ़जित किये जाने की स्वीवकृति 05 जून 1999 को जारी की गई। जारी स्वीपकृति के क्रम में महिला पुलिस थाना 11 अक्टूबर 1999 से संचालित किया गया।