Jaipur: नक्शा पायलट प्रोजेक्ट की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न

Update: 2025-09-20 07:26 GMT
Jaipur जयपुर । स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने शुक्रवार को विभाग मुख्यालय में बैठक लेकर नक्शा पायलट प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में केन्द्र सरकार के भू-संसाधन विभाग के निदेशक श्री श्याम कुमार, स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक श्री प्रतीक चन्द्रशेखर, सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक, विभाग की अतिरिक्त निदेशक एवं नक्शा नोडल अधिकारी श्रीमती सीमा कुमार, भू-विशेषज्ञ श्री एल.एस. यादव, एनआईसी के अधिकारी एवं परियोजना समन्वयक श्री दिनेश चन्द जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रोजेक्ट समन्वयक ने अवगत कराया गया कि गत 18 फरवरी को शुभारंभ किए गए इस प्रोजेक्ट में राजस्थान के 10 नगरों जैसलमेर, भिवाड़ी, पुष्कर, किशनगढ़ , ब्यावर, बहरोड़, बगरू, नाथद्वारा, सवाई माधोपुर और नवलगढ़ का चयन किया गया है। बैठक में इन नगरों में अब तक हुई प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई एवं शासन सचिव द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । श्री रवि जैन ने बैठक के दौरान निर्देश प्रदान किए कि सर्वे ऑफ इंडिया सभी चयनित नगर निकायों का सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कर एमपीएसडीसी पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने निर्देश दिए की परियोजना के प्रथम चरण को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। इसी के साथ ही मौका सत्यापन के दौरान स्थानीय नागरिकों का सक्रिय सहयोग लिया जाए ताकि कार्य की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे अन्य नगर निकायों में भी लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।
Tags:    

Similar News