Jaipur: पुलिस कांस्टेबल का पालतू 'तोता' लापता, पता लगाने के लिए सोशल मीडिया में किया पोस्ट

Update: 2024-06-17 07:28 GMT
Jaipur जयपुर : पालतू जानवरों के साथ लोगों के अनूठे प्रेम के कहानी किस्से सुनाने को मिलते हैं। कुछ ऐसा ही एक किस्सा काफी सुर्खियों में हैं। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस दौरान राजस्थान के जयपुर में रहने वाली एक पुलिस कांस्टेबल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने खोए हुए तोते को ढूंढ़ने के लिए POST डाली है। इस पोस्ट में कांस्टेबल गायत्री चौधरी ने तोते को ढूंढ़ने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की है। तोते को ढूंढ़ने पर 10 हजार रुपए के इनाम को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही हैं।
'बहुत चलाक था'... पड़ोसी ने बताया कैसे हो गया फुर्र?
Constableगायत्री अपने परिवार के साथ सीकर गई हुई थीं। वहीं तोदी नगर से यह तोता गायब हो गया। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले तोता बिट्‌टू उन्हें घायल अवस्था में जयपुर में मिला था। तब से यानी तीन साल से वह उनके साथ रह रहा था। तोता पूरे परिवार का लाडला था। इसके अलावा वह तोता लोगों से बातें भी करता था। पिछले दिनों गायत्री अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शनों के लिए गई। इस बीच उन्होंने तोते की देखभाल के लिए सीकर में अपने पड़ोसियों को सौंप दिया, लेकिन जब वह वापस लौटी, तो उसका तोता नहीं मिला। इस पर पड़ोसियों ने बताया कि उनका तोता इतना चालाक था कि पिंजरे की खिड़की खोलकर वह खुद ही उड़ गया।
बच्चों का चेहरा उदास देखा, तो इनाम की घोषणा की
जब वैष्णो देवी से लौटने के बाद उनका तोता नहीं मिला, तो पूरे परिवार में मायूसी छा गई। खासकर गायत्री चौधरी के दोनों बच्चे बच्चे तोते को नहीं देखकर काफी उदास हो गए। वह इतने दुखी है कि उन्होंने खाना पीना तक छोड़ दिया, क्योंकि तोता उन बच्चों के साथ इतना घुला मिला हुआ था कि गायत्री चौधरी के बच्चे तोते को दिलो जान से प्रेम करते थे। अपने बच्चों के मायूस चेहरे को देखकर गायत्री ने 
social media
 के जरिए लोगों से तोता खोजने की मदद मांगी और वापस करने की गुहार लगाई। इस दौरान गायत्री ने तोता ढूंढ कर लाने वाले को 10 हजार का इनाम देने की भी बात कही है
दो दिनों तक घर-घर जाकर छान मारा पर नहीं मिला बिट्टू
गायत्री चौधरी ने बताया कि उनके तोते के जाने से उनके बच्चे बुरी तरह दुखी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों के साथ अपने घर के आसपास की आधा दर्जन COLONY में घर-घर जाकर अपने बिट्टू को तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि बच्चे बुरी तरह मायूस हो चुके हैं। इसके बाद गायत्री अपने बच्चों के साथ जयपुर लौट आईं। इस दौरान गायत्री देवी ने अपने तोते को ढूंढ़ने के लिए सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर सीकर के ग्रुपों में मैसेज किया और लोगों से मदद मांगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने तोता ढूंढ़ने वाले के लिए 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा भी की है।
Tags:    

Similar News

-->