सिटी क्राइम न्यूज़ अपडेटेड: करधनी थाना पुलिस ने रेलवे में एलईडी लाइट के टेंडर दिलाने के लिए जाली आर्डर जारी कर चार लाख रुपये हड़पने वाले एक शातिर ठग को बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार कर जयपुर लाया गया है। आरोपित छह से फरार चल रहा था।

थानाधिकारी बीएल मीणा ने बताया कि रेलवे में एलईडी लाइट के टेंडर दिलाने के लिए जाली आर्डर जारी कर चार लाख रुपये से अधिक की राशि हड़पने वाले शातिर ठग भानु प्रताप शुक्ला उर्फ राजू निवासी बेगूसराय बिहार से दस्तयाब कर जयपुर लाया गया है। आरोपित ने पिछले साल 2021 में अमित कौशिक निवासी गणेश नगर निवारू रोड को अपनी बातों में फंसाया और रेलवे में एलईडी लाइट का टेंडर दिलाने के नाम पर चार लाख 14 हजार रुपये ठग लिए और जाली रेलवे का टेंडर दे दिया। जब पीड़ित रेलवे विभाग में पहुंचा तो यह टेण्डर जाली होना बताया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पडताल करते हुए आरोपित के सम्भावित ठिकानों पर दबिश मारते हुए उसे बिहार से पकड कर जयपुर लाया गया है।

Tags: