Jaipur : सर्वाधिक छीजत वाले 18 सब डिविजनों में विद्युत तंत्र को मजबूत करने का प्लान
Jaipur जयपुर: चेयरमैन डिस्कॉम्स सुश्री आरती डोगरा के निर्देश पर जयपुर विद्युत वितरण निगम ने सर्वाधिक वितरण एवं वाणिज्यिक हानियों (एटी एंड सी लॉसेज) वाले 18 सब डिविजनों में विद्युत तंत्र को मजबूत कर बिजली की छीजत रोकने पर फोकस किया है। इसके तहत इन सभी सब डिविजनों के सहायक अभियंताओं के साथ सुश्री डोगरा ने विद्युत भवन में शुक्रवार को चर्चा की। इस दौरान चेयरमैन डिस्कॉम्स ने सहायक अभियंताओं से उनके क्षेत्र में बिजली तंत्र को सुदृढ़ करने तथा लॉसेज कम करने का प्लान मांगा और विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
सुश्री डोगरा ने कहा कि जयपुर डिस्कॉम के उन सब डिविजनों को चिन्हित किया गया है, जहां डिस्ट्रिब्यूशन हानियां 30 प्रतिशत से अधिक हैं। इन सभी हाई लॉस वाले सब डिविजनों की प्रतिमाह उच्च स्तरीय समीक्षा होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियंता योजनाबद्ध रूप से लॉसेज को दूर करने के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें, जिससे कि आम उपभोक्ता को डिस्कॉम द्वारा गुणवत्ता युक्त बिजली आपूर्ति एवं बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। संबंधित जोनल मुख्य अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता भी इस बैठक से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
यह बताए उपाय
—ओवरलोड फीडर का विभाजन कर नए फीडर तैयार करना
—कटी हुई तथा क्षतिग्रस्त अवैध सर्विस लाइनें बदलना
—डिफेक्टिव मीटर बदलना
—विद्युत चोरी रोकने के प्रभावी प्रयास
—नए जीएसएस के प्रस्ताव
—जहां अधिक चोरी हो रही है, वहां एबी केबल डालना
—अवैध ट्रांसफार्मरों को जब्त करना
—ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाकर लोड का बेहतर प्रबंधन
—आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत विद्युत तंत्र में सुधार कार्यों को गति
—छीजत में कमी लाकर ग्रिड से ली गई बिजली तथा उपभोक्ताओं से हुई रिकवरी के बीच अंतर घटाना।
यह सब डिविजन—
बसेड़ी, धौलपुर (ए-प्रथम), डीग, कुम्हेर, कामां, सीकरी, नगर, पहाड़ी, बगड़मेव, खोहरा मुल्ला, महुवा, बारां (ए-प्रथम), मासलपुर, झालावाड़ (शहर), बहरोड़ (शहर), बहरोड़ (ग्रामीण), पावटा, टोंक (ए-प्रथम)।