Jaipur जयपुर । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि खण्ड दौसा कार्यालय के वर्तमान कार्यक्षेत्र एवं कार्यभार को दृष्टिगत रखते हुए लालसोट मुख्यालय पर नवीन खण्ड कार्यालय खोला जाना विचाराधीन नहीं है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री रामबिलास के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि विधानसभा क्षेत्र लालसोट की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने का कार्य दौसा मुख्यालय पर स्थित खण्ड द्वारा किया जा रहा है। खण्ड दौसा के अंतर्गत वर्तमान में 4 उपखण्ड कार्यालय (यथा- नगर उपखण्ड दौसा, ग्रामीण उपखण्ड-दौसा, लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा) कार्यरत हैं।
Tags: