Jaipur: राज्यपाल से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. बी. एल. वर्मा ने की शिष्टाचार भेंट
Jaipur जयपुर । राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे से बुधवार को राजभवन में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के नव नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर बी. एल. वर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उनके कुलगुरु पदभार ग्रहण करने के बाद राज्यपाल से पहली औपचारिक मुलाकात थी।
भेंट के दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों पर चर्चा हुई। राज्यपाल श्री बागडे ने प्रो. वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे अपेक्षा व्यक्त की कि वे विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रो. वर्मा ने भी राज्यपाल को आश्वस्त किया कि वे विद्यार्थियों और शोधार्थियों के हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।