Jaipur: नीरज डांगी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पेश किया नामांकन पत्र

नामांकन भरकर नीरज डांगी ने ठोकी दावेदारी

Update: 2026-06-06 04:30 GMT

जयपुर: कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार नीरज डांगी ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए नीरज डांगी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 51 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है, जबकि कांग्रेस के पास 67 विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस आसानी से अपनी एक सीट निकालने की स्थिति में है। वर्तमान गणित के अनुसार भाजपा के दो उम्मीदवारों की जीत के ही स्पष्ट समीकरण बन रहे हैं। तीसरी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा को अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों के अतिरिक्त समर्थन की आवश्यकता होगी। कांग्रेस ने नीरज डांगी पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है। पार्टी के इस निर्णय को दलित वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

Tags:    

Similar News