Jaipur: राजीविका और शिल्प संस्थान के बीच एमओयू, इन्क्यूबेशन हब के तहत सहयोग बढ़ेगा
Jaipur जयपुर । ग्रामीण एवं स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के हस्तशिल्प आधारित आजीविका को सशक्त बनाने के लिए राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने अपनी नई पहल उन्नति इन्क्यूबेशन हब के तहत सोमवार को भारतीय शिल्प एवं डिजाइन संस्थान, जयपुर (आईआईसीडी) के साथ सोमवार को राजीविका के जयपुर स्थित राज्य मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। है।
इस अवसर पर आईआईसीडी के सचिव श्री नरेंद्र गुप्ता, राजीविका की मिशन निदेशक सुश्री नेहा गिरि, परियोजना निदेशक सुश्री प्रीति सिंह एवं राज्य परियोजना प्रबंधक डॉ. पूजा शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस समझौते का उद्देश्य डिजाइन आधारित हस्तक्षेपों एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास, नवाचार, उत्पाद विविधीकरण एवं विपणन सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
राजीविका की संस्थागत पहुंच और आईआईसीडी की डिजाइन विशेषज्ञता के संयुक्त प्रयास से यह सहयोग हस्तशिल्प एवं शिल्प आधारित उद्यमों को नई दिशा देगा, जिससे स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
यह साझेदारी ग्रामीण महिलाओं के लिए सतत् आजीविका, नवाचार और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।