Jaipur: मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में मोदक की झांकी सजाई गई

251 किलो के लड्‌डू का मोतीडूंगरी गणेशजी को लगा भोग

Update: 2024-09-05 05:22 GMT

जयपुर: मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में मोदक की झांकी सजाई गई। सुबह 5 बजे गणेशजी महाराज को मोदक का भोग लगाकर मंगला आरती हुई। इसके साथ ही आम लोगों के लिए गणेशजी महाराज के दर्शन शुरू हो गए. भगवान श्रीगणेशजी महाराज को माणक एवं पन्ना जड़ित विशेष मुकुट धारण कराया गया। इस दौरान गणेशजी महाराज को कोई भी बाहरी प्रसाद नहीं चढ़ाया गया। मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि भगवान श्री गणेशजी महाराज की मोदक की झांकी में 251 किलो के 2 मोदक, 200 किलो के दो मुख्य मोदक रखे गए. इसके अलावा 51 किलो के 5 मोदक, 21 किलो के 21 मोदक, 1.25 किलो के 1100 मोदक और अन्य छोटे-छोटे मोदक सजाए गए हैं.

उन्होंने कहा- भगवान गणेशजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है. बच्चे के जन्मदिन पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. इसी तरह भगवान को अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जा रहा है. इससे पहले भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। आज भगवान के प्रिय मोदक की झांकी सजाई गई है. इसके साथ ही गणेश जी को फूलों के छत्र में विराजमान किया गया। इस दिन शाम 6.30 बजे से रात 9 बजे तक सभी भक्तों को निःशुल्क मोदक प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद बनाने में करीब 150 हलवाईयों ने दो शिफ्ट में काम किया है.

Tags:    

Similar News

-->