Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शनिवार को अलवर जिले के प्रताप ऑडिटोरियम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अलवर शाखा एवं आस्था साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत संगीतमय नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम ‘भारत गौरव गाथा’ का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया।
श्री शर्मा ने कहा कि देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत संगीतमय नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम ‘भारत गौरव गाथा’ के लिए कवियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देते है।
कार्यक्रम में 1947 से पहलगांव तक की घटना का वृतांत देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत संगीतमय नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम के रूप में कवियों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित सभी स्त्रोताओं ने गर्व की अनुभूति कर भारत माता की जय के जयकारे लगाकर कवियों वीररस कवि श्री विनीत चौहान एवं श्री देशराज मीना का उत्साहर्वधन किया।
इस दौरान बडी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।