Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने सोमवार को शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अलवर जिले के करणी माता मंदिर, श्री चक्रधारी हनुमान जी मन्दिर, बाला किला स्थित श्री राम मंदिर तथा मां काली मंदिर में दर्शन में पहुंच कर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
मेले की व्यवस्थाओ का जायजा लिया-
वन मंत्री श्री शर्मा ने करणी माता मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धांलुओं को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होवें। सभी व्यवस्थाएं सुगम व सुचारु रखें। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।
शारदीय नवरात्र की शुभकामनायें दी, कहा जीएसटी कटौती के साथ आमजन के लिए बचत उत्सव के रूप में आया-
उन्होंने प्रदेशवासियो को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि के लिए कामना करते हुए कहा कि नवरात्र मातृ शक्ति की आराधना का पर्व है। देवी दुर्गा के नौ रूप मातृ शक्ति की विविधता और महत्ता को दर्शाते हैं। यह पर्व हमें आत्मशुद्धि तथा संयमित जीवन जीने की राह दिखाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र के पावन पर्व शुरू होने के साथ ही जीएसटी में कटौती कर अबकी बार के नवरात्र को हर घर के लिए बचत उत्सव के रूप में मनाने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत बनने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।