Jaipur: मंत्री दिलावर ने आरएमजीबी के ऋण वितरण समारोह में 13 करोड़ रुपये का चैक वितरित किए

Update: 2025-04-07 05:13 GMT
Jaipur जयपुर । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि दुरस्थ मरुस्थलीय जैसलमेर जिले में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक एवं राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बेहतर ढंग से आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके उत्थान की दिशा में अहम् भूमिका निभा रहा है। इस विशाल ऋण वितरण समारोह के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों व ग्रामीण अंचलों से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 700 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर मिसाल कायम की। इन महिलाओं ने अपने जीविकोपार्जन व स्वावलम्बन बनने के लिए बैंक से ऋण प्राप्त किया था जिससे उन्हें स्वयं का व्यवसाय करने में मदद मिली।
कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर ने अपने उद्बोधन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आरएमजीबी मरुधरा ग्रामीण बैंक की सराहना की। उन्होंने लाभार्थियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, लखपति दीदी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतीराज अधिनियमों के अन्तर्गत जिले की हर ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समारोह में मौजूद सभी को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा संपूर्ण जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। श्री मदन दिलावर ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचतायत को सफाई व्यवस्था के लिये प्रतिमाह राशि दिये जाने का प्रावधान कर रखा हुआ है, इसलिये सभी पंचायतों को इस राशि का उपयोग गांव में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए करना चाहिए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें कोताही एवं शिथिलता बरतने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए।
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक एवं राजीविका द्वारा आयोजित समारोह शनिवार को जैसलमेर में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर मुख्य आतिथेय में संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने जिले के 1786 महिला स्वयं सहायता समूहों की महिला लाभार्थियों को कुल 13 करोड़ रुपये से अधिक ऋण राशि के चैक वितरित किए।ऋण वितरण समारोह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीम​ती रश्मि रानी, आरएमजीबी के महाप्रबंधक श्री धीरेन्द्र जीनगर, समाजसेवी श्री दलपतराम हिंगड़ा, श्री जुगल व्यास, श्री सवाईसिंह गोगली, श्री कंवराजसिंह चौहान,श्री विरेन्द्र सिंह हमीरा,श्री सुशील व्यास,श्री मनोहरसिंह अड़बाला,श्री बलवंत सिंह भाटी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
Tags:    

Similar News