Jaipur: महापौर ने की जयपुरवासियों से तिरंगा अभियान में जुड़ने की अपील

Update: 2025-08-11 10:18 GMT

जयपुर: नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को प्रातः 8ः30 बजे नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

महापौर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जयपुर वासियों को शुभकामनाएं दी हैं तथा सभी जयपुर वासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराये तथा हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर अपनी भागीदारी निभाएँ।

Tags:    

Similar News