Jaipur जयपुर । विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। यह दिन उन वीर सपूतों की याद में समर्पित है जिन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाया और भारत की सरहदों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।