Jaipur जयपुर । गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सोमवार को कठूमर विधायक रमेश खिंची के अलवर के कठूमर के गांव अखेगढ स्थित निवास स्थान पर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उल्लेखनीय है कि कठूमर विधायक रमेश खिंची की 98 वर्षीय माता श्रीमती कौशल्या देवी का निधन 21 मई को उनके पैतृक गांव अखेगढ में हो गया था।