Jaipur: जयपुर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन के समय में संशोधन, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेल यात्रियों के लिए अपडेट, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस सेवा के समय में बदलाव
जयपुर: रेलवे द्वारा नियमित रेलसेवा के रूप संचालित होने वाली जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस- जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का मार्ग के चित्तौडगढ, रतलाम, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 19723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा जो 28 अगस्त से जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रतलाम स्टेशन पर संशोधित समय 17.20 बजे आगमन व 17.30 बजे प्रस्थान, वापी स्टेशन पर संशोधित समय 02.21 बजे आगमन व 02.23 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय पर बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19724, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 27 अगस्त से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह बोरीवली स्टेशन पर संशोधित समय 08.57 बजे आगमन व 09.00 बजे प्रस्थान, चित्तौडगढ स्टेशन पर संशोधित समय 23.50 बजे आगमन व 23.55 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय पर जयपुर पहुॅचेगी।