Jaipur: हिसार-खडकी रेल सेवा का विस्तार, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
हिसार-खडकी-हिसार स्पेशल ट्रेन सेवा अब अधिक दिनों तक उपलब्ध
जयपुर: रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04725/04726, हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से 19 जुलाई को (01 ट्रिप) एवं खडकी से 20 जुलाई को (01 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।