Jaipur: मकर संक्रांति पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

Update: 2025-01-13 12:23 GMT
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मकर संक्रान्ति (14 जनवरी) पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री बागडे ने अपने संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति जीवन के उजास का प्रतीक पर्व है। सूर्य की आराधना का यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है।
श्री बागडे ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे का प्रयोग नहीं करें। उन्होंने इस पर्व पर सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सौभाग्य और समृद्धि की कामना की है।
Tags:    

Similar News