Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने 76वें गणतंत्र दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है। उन्होंने गणतंत्र दिवस को लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व बताते हुए कहा कि इस दिन हमें "विकसित भारत" के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर विविधता में एकता की भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया है।
Tags: