Jaipur: किसान सम्मेलन के पोस्टर का राज्यपाल ने किया विमोचन

Update: 2026-04-22 06:04 GMT

जयपुर: भारतीय किसान संघ द्वारा 30 अप्रैल को चोमू सब्जी मंडी में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन के कार्यक्रम का विमोचन राजभवन में किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने किसानों को जैविक खेती अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ भोजन और भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है।

प्रांत महामंत्री डॉ. सांवर मल सोलेट ने बताया कि सम्मेलन में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने का संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक है, जिसे रोकने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रासायनिक खेती के कारण जमीन की उर्वरता प्रभावित हो रही है और उत्पादन में गिरावट आ रही है, ऐसे में जैविक खेती समय की मांग है।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष कालूराम बागड़ा, प्रदेश कार्यालय प्रमुख करण सिंह, जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, जिला युवा प्रमुख ओमप्रकाश लाम्बा, जिला कोषाध्यक्ष भगवान सहाय बिजारणिया तथा तहसील मंत्री अजय पलसानिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News