Jaipur: राज्यपाल बागडे ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

Update: 2025-07-12 07:57 GMT
Jaipur जयपुर । राजस्थान के राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का गरिमामय स्वागत किया। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ के निर्धारित दौरे के तहत उनके जयपुर पहुंचने पर राज्यपाल स्वयं हवाई अड्डे पर मौजूद रहे और उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री बागडे ने उपराष्ट्रपति से सौजन्य भेंट भी की और राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं तथा सामाजिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। हवाई अड्डे पर स्वागत के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ राजस्थान से ही आते हैं और उनके हर दौरे को राज्य में विशेष महत्व दिया जाता है। उनके जयपुर आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
Tags:    

Similar News