Jaipur: राज्यपाल बागडे ने राष्ट्रपति के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं

जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति को राज्यपाल की शुभकामनाएं

Update: 2026-06-20 09:07 GMT

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

बागडे ने जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मु के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए सतत ऊर्जावान रहते उनका समर्पित जीवन प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध उनका नेतृत्व राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाला है।

Tags:    

Similar News