जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महाशिवरात्रि (15 फरवरी) के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि शिव का अर्थ ही है कल्याण और आनंद। महाशिवरात्रि परमपिता परमेश्वर शिव और जगत जननी माता पार्वती के विवाह का पावन पर्व है। महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की है।

Tags: