Jaipur: वन एवं पर्यावरण मंत्री शर्मा ने तिरंगा रैली में शामिल होकर दिया राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश

Update: 2024-08-15 05:26 GMT
Jaipur जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सर्वसमाज द्वारा अलवर के परशुराम सर्किल से कम्पनी बाग के शहीद स्मारक तक निकाली गई तिरंगा रैली को तिरंगा लहराकर रवाना किया तथा रैली में आमजन के साथ पैदल शामिल होकर देशप्रेम व एकता का संदेश दिया।
वन एवं पर्यावरण मंत्री  शर्मा ने कहा कि स्वाधीनता दिवस को हर्षोल्लास से मनाए जाने एवं जन-जन को राष्ट्रीय पर्व के समारोह से जोडने के उद्देश्य से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता, और विविधता का प्रतीक है जिस पर सभी भारतीयों को गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह इस सम्मान को बनाए रखे।
Tags:    

Similar News

-->