Jaipur जयपुर । शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर सोमवार को पाली जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने ग्राम पंचायत उतवण का व अभिरुचि शिविरों का औचक निरीक्षण किया।
श्री दिलावर ने बोमादडा उतवण ग्राम का औचक निरीक्षण किया और साफ-सफाई का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।