Jaipur: कॉलेज शिक्षा विभाग की डीपीसी बैठक सम्पन्न, डॉ. संगीता आर्य ने की अध्यक्षता

Update: 2025-05-24 09:07 GMT
Jaipur जयपुर । आरपीएससी सदस्य डॉ. संगीता आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को कॉलेज शिक्षा विभाग की डीपीसी बैठक हुई।
बैठक में कॅरियर एडवांसमेंट योजनान्तर्गत सहायक आचार्य- वरिष्ठ एवं चयनित वेतनमान तथा सह आचार्य के कुल 583 पदों (32 विषय) पर पदोन्नति हेतु प्रस्तुत प्रकरणों तथा रिव्यू डीपीसी में प्रस्तुत 3 प्रकरणों पर विचार किया गया।
इसके अतिरिक्त चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं विभाग की डीपीसी बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ निजी सचिव के 2 पदों पर पदोन्नति हेतु प्रस्तुत प्रकरणों पर चर्चा की गई।
Tags:    

Similar News