Jaipur : 18 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई, तैयारियां शुरू

Update: 2025-07-16 11:33 GMT
Dungarpur डूंगरपुर । डूंगरपुर शहर में नई जलापूर्ति व सीवरेज प्रणाली का कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता एंव जन सहभागिता इकाई ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज 16 जुलाई 2025 को शहर के गौरी शंकर उपाध्याय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई बस्ती डूंगरपुर मे विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम के तहत व्यकितगत स्वच्छता (हँडवॉशिग) का आयोजन किया गया। जिसके अर्न्तगत आरयूआईडीपी कैप इकाई के सामाजिक विकास विशेषज्ञ सुजीत शरण ने बताया कि हाथ धोना जीवन के अच्छे आदतो मे एक हैं उन्होने छात्र छात्राओ के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी तथा बताया कि हाथ धोना जीवन की स्वस्थ्य और अच्छी आदतो मे एक हैं।
बच्चो को बीमारियो से सुरक्षित रखने का सबसे सस्ता और आसान तरीका, हाथों को अच्छे से धोना है। हाथो को कम से कम 20- 30 सेकेन्ड तक धोना चाहिए। उन्होने हाथ धोने के सात बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की तथा उसे अपने जीवन मे शुमार करने के लिए प्रेरित किया, तथा कहा कि इससे हम कुछ बीमारियो से बच सकते हैं। सहायक सामाजिक विकास विशेषज्ञ माया पाटीदार ने परियोजना कार्य से होने वाले लाभो के बारे में जानकारी दी तथा कार्य स्थल पर सुरक्षा निर्देश की पालना करने की अपील की। स्कूल की प्रधानाचार्य कला गमेती (कार्यवाहक) ने भी व्यक्तिगत स्वच्छता पर चर्चा की तथा सभी को इसे अपने जीवन मे अमल करने के लिए प्रेरित किया। आज के इस कार्यक्रम में मोनिका, निलम सेवक, माया कटारा हेमन्त पाटिदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सोशल आउटरीच टीम की अनम आरा तथा युवराज पाटीदार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में लगभग 220 विद्यार्थीयो ने भाग लिया।
---000---
साधारण सभा बैठक 23 जुलाई को
डूंगरपुर, 16 जुलाई। जिला परिषद डूंगरपुर की साधारण सभा बैठक 23 जुलाई 2025 को प्रातः 11.00 बजे जिला परिषद के सभाकक्ष (ई.डी.पी. हॉल) सभागार डूंगरपुर जिला प्रमुख सुर्या अधारी की अध्यक्षता में आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी सदस्यगण एवं प्रतिनिधिगण की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमानसिंह राठौड ने बताया कि समस्त जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने विभाग की गत बैठक 20 दिसम्बर 2024 कार्यवाही विवरण की अनुपालना व प्रगति रिपोर्ट तैयार कर 18 जुलाई 2025 तक आवश्यक रूप से कार्यालय जिला परिषद (पंचायत प्रकोष्ठ) डूंगरपुर में मय हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी ई-मेल आई.डी. ंबमव.कनद/तंरंेजींद.हवअ.पद पर भिजवाया जाना सुनिश्चित करें साथ ही अपने विभाग से सम्बन्धित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति एवं संबंधित महत्वपूर्ण परिपत्र विभागीय संक्षिप्त नोट के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से वांछित सूचना एवं समस्त पत्रावलियों के साथ अपनी उपस्थिति देवें।
----000---
जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम 18 जुलाई को
डूंगरपुर, 16 जुलाई। सहकारिता विभाग द्वारा 17 जुलाई 2025 को समस्त जिलो में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सहकार एवं रोजगार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 17 जुलाई 2025 (तृतीय गुरूवार) को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई 18 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाना सुनिश्चित करावें।
----000---
Tags:    

Similar News