Jaipur: जेजेएम योजना के खर्चे और कर्मचारियों पर फिर बढ़ी रार

कर्मचारियों के खर्च पर पंचायतीराज विभाग और सरपंचों में फिर से रार बढ़ने लगी है।

Update: 2024-06-20 10:19 GMT

जयपुर: Jal Jeevan Mission Scheme के तहत ग्राम पंचायतों में पानी सप्लाई और कर्मचारियों के खर्च पर पंचायतीराज विभाग और सरपंचों में फिर से रार बढ़ने लगी है। सरपंचों ने जलदाय विभाग से फिर से ग्राम पंचायतों पर यह खर्च वापस आने की कवायद पर कारणों सहित आपत्ति जताई है और वापस ग्राम पंचायतों पर जिम्मेदारी थोपने पर आंदोलन करने तक की चेतावनी दी है।

सरपंचों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत सभी संसाधनों का निर्माण जलदाय विभाग ने किया। इस दौरान सरपंचों और पंचायतीराज कर्मचारियों से कोई समन्वय नहीं बनाया। अब जलदाय विभाग के अफसर इस योजना को पंचायतीराज विभाग को हस्तातंरित करने, संचालन और संधारण करने के लिए सभी खर्चो को वहन करने का दबाव बना रहे हैं। ग्राम पंचायतों के पास जल जीवन मिशन योजना को संचालित करने के लिए पर्याप्त खर्च राशि उपलब्ध नहीं है। केन्द्रीय और राज्य वित्त आयोग की ग्रांट राशि जेजेएम कार्याे पर खर्च की तो दूसरे विकास कार्य बाधित हो जाएंगे। योजना संचालन के लिए ग्राम पंचायतों के पास मानव संसाधन भी नहीं हैं।

जल जीवन मिशन योजना को बिना वित्तीय प्रावधान और मानव संसाधन के ग्राम पंचायतों को थोपने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान सरपंच संघ इसे अस्वीकार करता है। सरकार इस योजना को जलदाय विभाग के माध्यम से ही चलवाने के निर्देश प्रदान करे और पंचायतीराज विभाग पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाएं, अन्यथा सरपंच मजबूर होकर विरोध का तरीका अपनाएंगे।

- रफीक पठान, प्रवक्ता, सरपंच संघ राजस्थान 

Tags:    

Similar News

-->