Jaipur: देवनानी का दो दिवसीय मुंबई दौरा, ठाणे में सुनहरी सिंध समारोह 2.0 में लेंगे भाग
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एक मई को दो दिवसीय यात्रा पर मुम्बई जायेंगे। श्री देवनानी गुरूवार को प्रात: 9 बजे वायुयान से जयपुर से मुम्बई के लिए रवाना होंगे।
देवनानी मुम्बई के थाणे में सांय 5 बजे आयोजित सुनहरी सिंध 2.0 कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री देवनानी इस समारोह के मुख्य अतिथि है। श्री देवनानी का शुक्रवार रात्रि में वायुयान से जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।