Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को एक दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान संसद में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से शिष्टाचार मुलाकात की।
उपराष्ट्रपति को नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक भेंट-
राजस्थान विधानसभा में एक वर्ष में किये गये नवाचारों पर आधारित पुस्तक '' राजस्थान विधान सभा में माननीय अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के नवाचारों का एक वर्ष'' की प्रति श्री देवनानी ने उपराष्ट्रपति श्री धनखड को भेंट की। उपराष्ट्रपति ने श्री देवनानी द्वारा राजस्थान विधान सभा में किये गये नवाचारों की सराहना की और अन्य विधानसभाओं के लिए इन नवाचारों को प्रेरणास्त्रोत बताया। श्री धनखड ने श्री देवनानी को इस रचनात्मक प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
लोकसभा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट -
श्री देवनानी ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। उन्होंने श्री बिरला से संसदीय प्रणाली और लोकतान्त्रिक मूल्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा की।