Jaipur: देवनानी ने पांच जोड़ों को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किये

Update: 2025-05-01 05:16 GMT
Jaipur जयपुर । राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को प्रताप नगर, जयपुर में स्‍वामी लीला शाह सेवा समिति‍ द्वारा आयोजित अठारहवें सामूहिक विवाह समारोह में पांच जोडों को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किये।
श्री देवनानी ने कहा कि सामूहिक विवाह सराहनीय कार्य है। इससे दहेज प्रथा जैसी कुरुतियों पर रोक लगती है। समाज के लोगों को ऐसे पुण्यवादी कार्य में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि मानव जीवन के 16 संस्‍कारों में विवाह भी एक संस्‍कार है। इस अवसर पर श्री देवनानी ने नवविवाहित युगलों को उनके उज्‍ज्‍वल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
श्री देवनानी ने कहा कि संत लीला शाह ने समाज को नई दिशा दी। लोगों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि परोपकार के कार्य करने से जीवन सफल होता है।
इस अवसर पर श्री रवि नैयर, श्री सूरज खत्री सहित समाज के गणमान्‍य नागरिक और नव विवाहित युगलों के परिजन मौजूद थे।
Tags:    

Similar News