Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने श्री गहलोत से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना की। श्री देवनानी ने कहा कि अशोक गहलोत का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन प्रेरणास्रोत रहा है और उन्होंने राजस्थान की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने यह भी आशा जताई कि श्री गहलोत आगे भी समाज और देश के कल्याण में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।